सिवनी यशो:- श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती कार्यक्रम 25 दिसंबर को विधानसभा केवलारी के प्रत्येक बूथ तक मनाने के लिये विधानसभा प्रभारी डाँ. नवल श्रीवास्तव एवं सह प्रभारी देवी सिंह बघेल ने केवलारी विधानसभा में मंडलों के प्रभारी नियुक्त किये है जो सुचारू रूप से सभी बूथ केन्द्रों तक पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के कार्यक्रम सुनिश्चित करेंगे । दी गयी जानकारी अनुसार केवलारी मंडल का प्रभारी नवनीत सिंह ठाकुर को बनाया गया है छपारा मंडल में राकेश सिंह बैस, कान्हीवाड़ा मंडल रणजीत सिंह ठाकुर, पलारी मंडल रमेश राय, धनौरा मंडल राम रंजन सिंह बघेल, उगली मंडल में त्रयंबक शरण मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देशानुसार सभी बूथ केन्द्रो में अटल जी की जयंती विचार गोष्ठी के रूप में मनायी जायेगी जिसमें श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुये पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया जायेगा ।



