मंडला

पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा मैगजीन लाइसेंस धारकों की बैठक आयोजित

विस्फोटक नियमों के पालन एवं सुरक्षा मानकों पर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

मंडला, 28 अक्टूबर 2025
मंडला यशो :- पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में जिले के सभी मैगजीन लाइसेंस धारकों एवं संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विस्फोटक नियम 2008 और पेट्रोलियम एवं सुरक्षा संगठन (PESO) द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन को सुनिश्चित करना था।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी लाइसेंसधारकों को सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रावधानों का कठोरता से अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडला जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए विस्फोटकों के भंडारण, क्रय-विक्रय और परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता आवश्यक है।

🔹 पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश:

विस्फोटक नियम 2008 एवं PESO गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाए।

मैगजीन संचालन एवं विस्फोटक भंडारण कार्य निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार किया जाए।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से विस्फोटकों के परिवहन में विशेष सावधानी बरती जाए।

किसी अनधिकृत व्यक्ति को विस्फोटक सामग्री देने या हस्तांतरित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी मैगजीन संचालक अपने गोदामों का नियमित निरीक्षण स्वयं करें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

बैठक में सभी मैगजीन धारकों की अनुज्ञप्तियों (लाइसेंस) का सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक मैगजीन संचालक समय-समय पर स्वयं जांच करें और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का रखरखाव करें।

 बैठक में उपस्थित मैगजीन संचालक:

संदीप गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, सीता गुप्ता, अदनान कपाड़िया, नितिन खासकलम, हजिन्दर सिंह गुजराल

मैगजीन प्रबंधक (मैनेजर):
राज पाठक, प्रदीप झारिया, शिव मिलन झारिया

https://prgi.gov.in/hi/guidelines/title-registration

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!