WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाट

ऑनलाईन कियोक्‍स संचालकों की बैठक संपन्‍न, जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Balaghat 29 March 2029

बालाघाट यशो:- दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को बालाघाट जिले के समस्‍त ऑनलाईन कियोक्‍स संचालकों की बैठक मोती गार्डन बालाघाट में दिलीप राहंगडाले की अध्‍यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिला कार्यकारिणी के संबंध में आम बैठक 6वीं बार रखी गई। बैठक में सर्वसम्‍मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में उपस्थिति सभी सदस्‍यों की सर्वसम्‍मति से राकेश वर्मा ताम्रकार को अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया।

   इसके साथ ही उपाध्‍यक्ष के लिए मुकेश बिसेन एवं तोमेश ठाकरे, सचिव के लिए तानेश्‍वर टेम्‍भरे, सहसचिव के लिए छगन धुवारे, कोषाध्‍यक्ष के लिए महेन्‍द्र साहू, सहकोषाध्‍यक्ष के लिए विवेक जैतवार एवं संरक्षक पद के लिए राजेन्‍द्र लेण्‍डे व दिलीप राहंगडाले का चयन किया गया। नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष श्री राकेश जी द्वारा बताया गया कि नवगठित कार्यकारिणी जिला स्‍तर पर कियोक्‍स संचालकों के हित और मार्गदर्शन के लिए कार्य करेगीं और कियोक्‍स संचालकों बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। बैठक में जिले के अनेक स्‍थानों से आये कियोक्‍स संचालक शामिल हुये। संगठन की आगामी आम बैठक अप्रैल माह के अंतिम सप्‍ताह में आयोजित की जावेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!