क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

आई.पी. एल. सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी पकड़ाए, लाखों का हिसाब और मोबाइल जप्त

Chhindwara 29 March 2029

छिंदवाड़ा यशो:-जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है,इसी क्रम में थाना प्रभारी कुंडीपुरा मनोज बघेल द्वारा मुखबिर सूचना पर आई .पी. एल. सट्टे पर कार्यवाही करते हुये दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ऑनलाईन आईडी सहित 4 आई फोन मोबाईल 7,400 रुपये नगदी एवं लाखो रुपयो का हिसाब किताब जप्त कर आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

दरअसल विगत दिवस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीवास्तव कालोनी छिन्दवाड़ा का सौरभ अरोरा एवं ग्राम खापाभाट निवासी शिवम बडख़े उसके मोबाईल से क्रिकेट सट्टा की मास्टर आई डी से लोगो को सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है जिसके मोबाइल में सट्टा का हिसाब किताब हैं,जो अभी दीनदयाल रसोई के पास गांधीरज में बैठकर हिसाब किताब देख रहे हैं,सूचना के बाद तत्काल कार्यवाही हेतु सउनि मनोज रघुवंशी के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टाफ़ एवं गवाहों के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई जहां सौरभ अरोरा पिता अजय अरोरा उम्र 31 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी छिन्दवाड़ा हाथ में रखे सेमसंग कंपनी का ए-04 ग्रे रंग का 4जी मोबाइल एवं एक वीवो कंपनी का 5जी मोबाईल मिला व शिवम पिता घनश्यास बडख़े उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं 10 खापाभाट के हाथ में रखे एक ओप्पो कंपनी का 5 जी मोबाईल हरे रंग का व एक एम आई कंपनी का 10 आई 5जी मोबाईल मिला जिसमे सट्टा खिलाने की आई डी प्लेट फार्म पर क्रिकेट सट्टा आई डी खुली थी जिसमे सट्टा का लेन देन का हिसाब, मोबाईल लिंक में सट्टे के भाव तथा फोन पे के माध्यम से हिसाब किताब दिखाई दे रहे थे।

सौरभ अरोरा व शिवम बडख़े के मोबाईल में मिले सट्टे के हिसाब किताब के सम्बंध में पूछताछ पर उक्त क्रिकेट सट्टा की मास्टर आई डी एक अन्य व्यक्ति के द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन पर देना बताया, आरोपियों के कब्जे से पास से नगदी 7,400 रुपये एवं 04 नग आईफोन मोबाईल जिस पर लाखो का हिसाब किताब मिला हैं उन्हें जप्त किया जाकर आरोपियो के विरुध्द धारा 4 (क) म.प्र. पब्लिक गेबंलिग एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर प्रभावी कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों को पकडऩे में निरीक्षक मनोज बघेल,सउनि मनोज रघुवंशी,सतोष बघेल, प्रआर प्रदीप बघेल,आर,करण रघुवंशी,जीवन रघुवंशी (सायबर सेल) आदित्य रघुवंशी,नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जिसका वाहन है वह सात दिन के अंदर दावा करेेें अन्यथा हो जायेगा राजसात

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!