बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग, ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के नाम प्रदेशभर में सौंपा गया ज्ञापन
Seoni 16 September 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) के आह्वान पर सोमवार, 15 सितंबर 2025 को प्रदेशव्यापी ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने सरकार से मांग की है कि बिजली विभाग में कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से समायोजित किया जाए तथा शेष बचे पदों पर भर्ती की जाए।
49,263 नए पद, 45,000 आउटसोर्स कर्मचारी संकट में
ऊर्जा विभाग ने हाल ही में 49,263 नए पद स्वीकृत किए हैं, जिन पर अगले तीन वर्षों में भर्ती की योजना है। वहीं, प्रदेशभर में वर्तमान में 45,000 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी कई वर्षों से लगातार कार्यरत हैं। संगठन का कहना है कि यदि सीधी भर्ती होती है तो इन अनुभवी कर्मचारियों का रोजगार खतरे में पड़ जाएगा।
अनुभवी कर्मचारियों को मौका देने की मांग
संगठन का मानना है कि यदि विभागीय परीक्षा के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन किया जाता है, तो विभाग को प्रशिक्षित और अनुभवी कर्मचारी मिलेंगे। इससे न केवल विभाग को लाभ होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी बेहतर और त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी।
सिवनी जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान सिवनी जिले से अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से –
-
भारतीय मजदूर संघ उपाध्यक्ष (पूर्व क्षेत्र) श्री विनोद सोनी,
-
ए.एस. बंजारा, स्टेनो इरफान खान,
-
प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम सराठे, जिला उपाध्यक्ष जोजी जेम्स,
-
गौरव बिसेन, राकेश बघेल, संजोग चौहान, विजेंद्र कश्यप, दानिश खान, दीपक बघेल, जित्तू सनोडिया, मनोज कुमरे,
-
अनुराग दुबे, रितेश रजक, शुभम यादव, अशोक भावरे, प्रतीक बगाड़े, गौतम विश्वकर्मा, नरेंद्र ठाकुर, विनोद झरिया,
-
शुभम विश्वकर्मा, अंकित राहंगडाले, रूपेश कनोजिया, शुभम रजक, सुरेंद्र श्रीवास्तव, असफाक खान, कोमल हंडेकर, पंकज शर्मा,
-
किशोर मालवी, दिनेश पटले, प्रशांत प्रजापति, दुर्गेश कुशवाहा, सुनील शेंडे, सुंदरम डेहरिया, अक्षय पटले, विकास वंशकार,
-
राहुल ठाकुर, सागर यादव, विनोद डेहरिया, आशीष जंघेला, आकाश बर्मन सहित अनेक साथी मौजूद रहे।



