मध्यप्रदेश

मंत्री चैतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आमजनों से किया संवाद, लंबित मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया

मंत्री चैतन्य काश्यप कार्यकर्ता संवाद – भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से समन्वय स्थापित कर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया है।

मंत्री श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता और सरकार के बीच सेतु के रूप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक जनसमस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंत्री श्री काश्यप के समक्ष रखे। मंत्री ने सभी की बात गंभीरता से सुनी और यथासंभव शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!