WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

एकादशी पर हुआ चमत्कार, किसान के घर कृपा की बरसात

गाय ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले के छपारा जनपद के ताखला ग्राम के एक किसान की गाय के तीन बच्चे होने का अनोखा मामला सामने आया है।

ताखला ग्राम के किसान घनश्याम अरसिया की एक गाय ने एक साथ तीन बछियों को जन्म दिया है । तीनों बछियां एक जैसी हैं और पूरी तरह से स्वस्थ्य गाय  तीनों बच्चों को एक साथ दूध भी पिला रही है ।पशु चिकित्सक का कहना हैं एक गाय से तीन बच्चे पैदा होने की संभावना करीब 1 लाख में से एक होती है परंतु सभी बच्चे एकदम स्वस्थ होना और भी मुश्किल होता है ।

एकादशी पर हुआ चमत्कार, किसान के घर कृपा की बरसात - Seoni News

 

किसान घनश्याम के यहां अनोखा मामला सुनकर अनेक उत्सुक लोग गाय को देखने पहुंच रहे है। एकादशी के दिन गाय के द्वारा तीन बछिया को जन्म देने से मामला श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं से जोड़ कर देखा जा रहा। आमजनों का कहना है कि घनश्याम के घर एकादशी को माता लक्ष्मी जी कृपा बरसा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!