कान्हीवाड़ा के रमेश राय बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
भाजपा जिला कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान
कान्हीवाड़ा के रमेश राय बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष
Seoni 22 September 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल ने गत दिवस जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में कान्हीवाड़ा निवासी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रमेश राय को जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
रमेश राय लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई है। वे पूर्व में भाजपा कान्हीवाड़ा मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर भी कार्य कर चुके हैं।
संगठन में लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए रमेश राय को जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कान्हीवाड़ा मंडल सहित क्षेत्र में वे लगातार पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने रमेश राय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिलेगा तथा वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़े :-
मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय आज करेंगे गांवों का दौरा
आंधी-तूफान ने कटाई के मुहाने पर खड़ी मक्का फसल बिछाई, केवलारी में किसानों के बीच पहुंचे प्रदीप राय
https://up.bjp.org/hi/paradaesa-adhayakasa-paichadaa-varaga-maoracaa



