क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मिर्जापुर की कंपनी ने अशोक को बंधक बनाया

 पत्नि ने वापसी के लिये पुलिस अधीक्षक से लगायी गुहार

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी के कार्यालय में केवलारी विकासखंड के ग्राम सुआ की एक आदिवासी महिला तरसनबाई उईके ने आवेदन दिया है कि उसके पति अशोक कुमरे को डी डी ऐगालिकल कंपनी गांधी घाट मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ने बंधुआ मजदूर बनाकर रख लिया है और उसे घर वापिस नहीं आने दिया जा रहा है । आवेदिका ने अपने पति की वापसी के लिये पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है ।
आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि उनके पति के कुछ परिचित उस कंपनी में काम करते है जिनके कहने पर उनके पति चले गये है परंतु दो साल से वह वापिस नहीं आये है । उनसे बात करने के लिये मोबाईल पर फोन लगाते है तो कोई अन्य व्यक्ति के माध्यम से बात करायी जाती है । अशोक कुमरे की पत्नि ने आशंका व्यक्त की है कि उनके पति को कंपनी द्वारा बंधक बना लिया गया है और आने नहीं दिया जा रहा है जिससे लगता है कि उनके साथ कोई अनहोनी घटना न हो इसके पूर्व उन्हें कंपनी से छुड़ाकर वापस लाने में मदद की जाये ।
यहाँ बातदे कि बाहर के कुछ लोग जिले से मजदूरी के लिये लोगो को लेकर जाते है और उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रख लेते है उनका शोषण करते है उन्हें घर वापस नहीं होने देते । इसी प्रकार का व्यवहार मिर्जापुर गये अशोक के साथ हो रहा है उसकी पत्नि एवं बच्चे परेशान हो रहे है । अशोक अपने परिचित साथी विपिन अहरवार अरविंद अहिरवार के कहने पर काम पर गया था । जिसकी वापसी दो साल नहीं होने के कारण उसका परिवार चिंतित है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button