छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन कार्यकर्ताओं के साथ सायकल से क्षेत्र में कर रहे सघन जनसंपर्क

भगवान श्री राम के दर्शन, पूजन से आरंभ हुई सायकल यात्रा, सायकल के प्रति आमजनों का प्रोत्साहित कराने का है उद्देश्य
सिवनी यशो:- बुधवार 21 फरवरी को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला मुख्यालय के श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजन कर श्री राम का आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के विभन्न ग्रामों को सघन जनसंपर्क अभियान सायकल के माध्यम से प्रारंभ किया । सिवनी विधायक विधानसभा क्षेत्र में सायकल के माध्यम से जनसंपर्क कर जनसामान्य को सायकल के चलाने के लिये प्रोत्साहित कर संदेश दे रहे हे कि सायकल चलाना जहाँ स्वास्थ्य के लिये सबसे उत्तम है वहीं पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्रीय संपदा की बचत होती है । सायकल के प्रति आमजनों का आकर्षण बढ़े इस उद्देश्य को लेकर सिवनी विधायक पार्टी के बांव चलो अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क पर निकले है । सायकल यात्रा के शुभरांभ के समय भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन की मंशानुरूप गांव चलो अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र मे निकाली जा रही सायकल यात्रा अंतर्गत आज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रात: 09:30 बजे सिवनी नगर के शुक्रवारी स्थित श्रीराम मंदिर मे भगवान श्री राम के दर्शन व पंडित श्री मनोहर शुक्ला जी के मुखारविंद से प्रवाहित मंत्रोच्चार से विधिवत पूजन अर्चन उपरांत सायकल यात्रा आरंभ कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सायकल यात्रा आरंभ कर ग्राम डोरली छतरपुर पहुंचे। जहां पर विधायक श्री राय ने भ्रमण कर जनसंपर्क किया। तथा ग्राम पंचायत प्रांगण में जन समस्याओं को सुना एवं आमजनों की मांग अनुरूप इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ी की स्वीकृति प्रदान की । इसके पश्चात विधायक श्री राय ग्राम पिपरिया से सुकवाह, सिंघोडी, गोपालगंज, बडकुमारी, लामाज्योति चौक , गोबरवेली होते हुए ग्राम मोहगांव पहुंचे। जहां पर आपके द्वारा साथियों के साथ भोजन उपरांत रात्रि विश्राम किया । सायकल यात्रा मे विधायक श्री राय ने गांव-गांव भ्रमण कर जनसंपर्क करते हुए ग्रामीण बंधुओं की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही ग्राम सुकवाह स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सहभागिता कर मार्ग निर्माण आरंभ कराया।
ग्राम गोपालगंज मे पुलिस चौकी भवन हेतु 10 लाख, ग्राम बडकुमारी मे सभा मंच हेतु 01.50 लाख की स्वीकृति दिया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा कलश लेकर विधायक श्री राय का स्वागत किया गया। सायकल यात्रा में युवराज सिंह राहंगडाले जिलाध्यक्ष भाजयुमो, रामलाल राय पूर्व संगठन मंत्री, नरेन्द्र ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष, रामजी चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष, जितेन्द्र गुड्डू बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, तरुण मुनिया टांक संयोजक अटल विचार मंच, अभिषेक दुबे नगराध्यक्ष, सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि, कपिल पांडे, श्याममिलन पांडे, बृजेश राजपूत, रोहित कुमार शालू जैन विधायक प्रतिनिधि, मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि, अहफाज खान विधायक प्रतिनिधि, मनोज नामदेव विधायक प्रतिनिधि, भुनेश कुल्हाड़े नगराध्यक्ष भाजयुमो, मुकेश चंदेल, देवेन्द्र बघेल उपसरपंच, रोहित साहू , चंदू बघेल, अशोक अकेला, आशु जैन, श्याम ब्रम्हवंशी , विनय बघेल , पप्पू साहू, नंदकिशोर बघेल, कमलेश बांगड़, कमल अग्रवाल, श्रीमती सरोज पटेल सरपंच, गिरधारी पटेल , विनोद टेंभरे, श्रीमती अनिता राठौड़, मामू अग्रवाल, हरिशंकर साहू सरपंच, बेनी चंद्रवंशी मंडल महामंत्री, दुर्गेश चक्रवर्ती मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, घनश्याम सराठे , अखिलेश पांडे, रंजीत राय , विशाल अवधिया , राजेश अवधिया, मनोज चौधरी, माया भलावी , रवि पारधी , ओमकार विश्वकर्मा , बसंत कटरे, बसंत बघेल, टीकाराम साहू , कन्हैया साहू नेहा सूर्यवंशी, प्रदीप साहू, रामगोपाल डहेरिया , जितेन्द्र ठाकुर निज सहायक, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीण बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!