छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आचार्य विद्यासागर जी को सरस्वती शिशु मंदिर में दी गयी श्रद्धांजलि


सिवनी यशो:-21वीं सदी के महान संत प्रवर आचार्य मुनि श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक संलेखना युक्त समाधि के उपरांत सरस्वती शिशु/उ.मा. विद्यालय सिवनी में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रृद्धांजलि सभा में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुदर्शन जी बाझल भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जी जैन, विद्याभारती जिला सिवनी के जिला सचिव श्री विनीत जी अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री नितिन जी चौधरी, श्री चंद्रेश जैन बड़कुल प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव सहित आचार्य परिवार एवं भैया/बहिनों महामुनि के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर अक्षत समर्पित कर अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। सभा में बोलते हुए श्री सुजीत जी जैन ने उन्हें महान संत, मार्गदर्शक की उपाधि देते हुए उनके प्रति अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। श्री सुदर्शन जी बाझल ने आचार्य श्री के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, तप एवं महान कार्यो का उल्लेख किया। विद्यालय की बहिन मोक्षिमा जैन ने अपने भावपूर्ण विचारों से आचार्य प्रवर के प्रति श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव ने आचार्य श्री विद्यासागर जी के साथ जुडे. अपने संस्मरण साझा करते हुए उन्हें 21वीं सदी का महान साधक, तपस्वी एवं वात्सल्य की मूर्ति निरूपित किया गया। सभा का संचालन सौ. कीर्ति ठाकुर दीदी ने किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!