विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जनसंपर्क व विकास कार्यों का लोकार्पण, विभिन्न कार्यक्रमों में रहे मुख्य अतिथि
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस से लेकर कॉलेज मैदान लोकार्पण तक सक्रिय रहे विधायक
Seoni 11 November 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन आज दिनभर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे। मंगलवार को उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा, महाविद्यालय विकास कार्यों के लोकार्पण और मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।
विधायक श्री राय ने सर्वप्रथम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, विधायक कमल मर्सकोले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) पहुंचे,
जहां उन्होंने विधायक निधि एवं जनभागीदारी निधि से निर्मित
खेल मैदान की दर्शक दीर्घा में टीन शेड निर्माण,
स्टेनिंग वॉल निर्माण, तथा
कांक्रीट मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अजय पांडे,
अध्यक्ष जनभागीदारी समिति सहित महाविद्यालय परिवार ने विधायक जी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
🏓 राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
इसके उपरांत विधायक मुनमुन ने राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
📞 जनसुनवाई व जनसमस्याओं का निराकरण
दिन के पूर्वाह्न में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की,
जिसमें नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
🚧 सीएम डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारी का लिया जायजा
अंत में विधायक मुनमुन ने पालीटेक्निक कॉलेज मैदान पहुंचकर आगामी 12 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
https://mpvidhansabha.nic.in/house%20proceedings/hp120224.htm



