युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में आदित्य ‘मोंटू’ भूरा बने सिवनी जिला अध्यक्ष
नई टीम को बधाइयों का तांता
Seoni 06 November 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक हुई इस चुनाव प्रक्रिया में सिवनी जिले से आदित्य (मोंटू) भूरा ने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश से जिला तक पूर्ण हुई निर्वाचन प्रक्रिया
युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। जिला कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी जिला अध्यक्ष पद पर आदित्य ‘मोंटू’ भूरा निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
नेताओं ने दी शुभकामनाएँ, कहा – युवाओं से नई ऊर्जा मिलेगी
सिवनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजा बघेल ने नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष और टीम को हार्दिक बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन में नई टीम से युवाओं में जोश और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
“आदित्य भूरा के नेतृत्व में सिवनी युवा कांग्रेस मजबूत और सक्रिय भूमिका में आएगी। नई टीम जिले में संगठन को नई दिशा देगी।” — नरेश मरावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष
जिला पदाधिकारी घोषित
घोषित परिणामों के अनुसार सिवनी जिले में युवा कांग्रेस पदाधिकारी इस प्रकार निर्वाचित हुए हैं —
- आदित्य (मोंटू) भूरा — जिला अध्यक्ष
- राहुल उइके — जिला उपाध्यक्ष
- सागर मरकाम — जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति)
- सुरेंद्र साहू — जिला उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग)
- सोहेल खान अमन — नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष
विधानसभा क्षेत्रवार पदाधिकारी
- सिवनी विधानसभा: अध्यक्ष – नितिन डहेरिया, उपाध्यक्ष – शक्ति सिंह जडेजा
- बरघाट विधानसभा: अध्यक्ष – कुलदीप काकोडिया, उपाध्यक्ष – जयप्रकाश यादव
- केवलारी विधानसभा: अध्यक्ष – शुभम पटेल, उपाध्यक्ष – अंकित बरोदिया
- लखनादौन विधानसभा: अध्यक्ष – दुर्गेश नाथ, उपाध्यक्ष – शरद बैसले
कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होते ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदित्य मोंटू भूरा का फूलमालाओं से स्वागत किया और “युवा कांग्रेस ज़िंदाबाद” के नारे लगाए। सिवनी शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी बधाइयों का दौर जारी है। https://www.patrika.com/bhopal-news/lakhan-ghanghorias-son-yash-ghanghoria-becomes-mp-youth-congress-state-president-20080828
— रिपोर्ट: दैनिक यशोन्नति, सिवनी



