Mon, 23 Nov 2026 | 02:17:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर

मंत्री एवं सांसद ने जनजातीय गौरव के प्रतीक श्री बादल भोई संग्रहालय का किया निरीक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 04, 2025 12:02 am / Post views : 405

मंत्री एवं सांसद ने जनजातीय गौरव के प्रतीक श्री बादल भोई संग्रहालय का किया निरीक्षण
शेयर करें:
Chhindwara 03 January 2025 छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान जिले में स्थित श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। इस संग्रहालय का लोकार्पण 15 नवंबर 2024 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया था। इस दौरान उनके साथ छिंदवाड़ा सांसद  विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक  कमलेश प्रताप शाह, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग  गुलशन बामरा, संचालक जनजातीय कार्य विभाग योजनाएं श्रीमती वंदना वैद्य, अपर संचालक जनजातीय कार्य विभाग योजनाएं श्रीमती रीता सिंह,कलेक्टर  शीलेंद्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत  अग्रिम कुमार,सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम,  टीकाराम चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. शाह ने संग्रहालय की सभी गैलरियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय के विभिन्न कक्षों जैसे अलंकार, बैगा कक्ष, नृत्य कक्ष, पत्थर फॉसिल कक्ष, लौह काष्ठ एवं शिल्प कक्ष का निरीक्षण किया। इन कक्षों में प्रमुख आदिवासी व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं और आदिवासी इतिहास से जुड़ी चीजें प्रदर्शित हैं।

ऑडिटोरियम को सुविधाजनक बनाए जाने मंत्री ने दिए 20 लाख

डॉ. कुंवर विजय शाह ने संग्रहालय के दौरे के दौरान ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया और इसे अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम जनजातीय संस्कृति और इतिहास पर आधारित कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों के आयोजन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में कुल छह गैलरियां हैं, जो जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम और संस्कृति की कहानियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। इसके अलावा, संग्रहालय में एक कार्यशाला कक्ष, एक लाइब्रेरी, 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, शिल्प बाजार और एक ट्राइबल कैफेटेरिया भी शामिल है। 8.5 एकड़ भूमि पर फैले इस संग्रहालय का निर्माण 40.69 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। प्रथम गैलरी रानी दुर्गावती के साहस, उनकी वीरता और शासनकाल के योगदान को समर्पित है। दूसरी गैलरी में गोंड राजाओं द्वारा ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। तीसरी गैलरी 'जंगल सत्याग्रह' के माध्यम से वन अधिकार और जनजातीय आंदोलन की कहानियां प्रदर्शित करती है। चौथी गैलरी भील-भिलाला जनजाति के स्वतंत्रता सेनानियों, जैसे भीमा नायक, खाज्या नायक और टंट्या भील, की वीरगाथाओं को उजागर करती है। पांचवीं और छठी गैलरियां कला और प्रदर्शनी के लिए समर्पित हैं, जहां समय-समय पर जनजातीय इतिहास और संस्कृति से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाती हैं। यह संग्रहालय पेंच-पचमढ़ी मार्ग पर स्थित है और आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ जनजातीय गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में घोषित इस पहल के तहत छिंदवाड़ा में यह अद्वितीय संग्रहालय निर्मित हुआ है, जो जनजातीय समाज की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथाओं को संजोए हुए है।