मध्यप्रदेशसिवनी
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया नहर निरीक्षण
Seoni 13 December 24
सिवनी यशो:- विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) ने गत दिवस को महत्वाकांक्षी पेंच परियोजना (pench project) अंतर्गत सिवनी बायपास परतापुर (Seoni Bypass Partapur) में स्थित नहर का निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि नहर (Canal) मे पानी छोडा गया है। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आरोप लगाते हुए कहा जल संसाधन विभाग ( resource department) द्वारा जर्जर नहरों (dilapidated canals) मे हुए घटिया निर्माण/सुधार कार्य के डर से नहर मे कम पानी छोड़ा गया है ताकि नहर पुन: न. टूट जाए। विधायक ने कहा कि नहर मे जितना पानी छोड़ा जाना चाहिए उतना पानी नही दिये जाने से हमारे किसान बंधुओं को भरपूर पानी नही मिल पा रहा है।





