लाखों रूपए की जेम के माध्यम से नियम विरूद्ध खरीदी का आरोप
Chhindwara13 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्ना (Pandhurna) के सी.एम.ओ नितिन कुमार बिजवे (CMO Nitin Kumar Bijwe) को जबलपुर में संयुक्त संचालक नगरीय निकाय प्रशासन एवं विकास में जबलपुर (Joint Director Urban Body Administration and Development in Jabalpur) में अटैच किया गया है।
नितिन बिजवे न्यूटन चिखली नगर पालिका (Newton Chikhli Municipality) में थे तब इन्होने लाखों रूपये की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की फर्मों के माध्यम से खरीदा था, इन पर आरोप है कि इन्होने नियम विरूद्ध जेम पोर्टल से खरीदी और शासन को जी.एस.टी का नुकसान पहुंचाया, इन्हे मुलताई स्थानांतरण करने के पहले निलम्बित कर दिया गया था।
खरीदी में जो इन्होने उत्तर दिया था उससे शासन सन्तुष्ट नहीं था, इसीलिए विभागीय जांच टी.एस. कुमरे को दी गई थी किन्तु कुमरे सेवा निवृत हो गये और उनकी जांच दब गई।





