Seoni 27 September 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज नगर में आयोजित पारंपरिक शैला नृत्य प्रतियोगिता में सहभागिता की।
शैला नृत्य प्रतियोगिता नगर के गायत्री मंदिर के समीप सार्वजनिक महाकाली उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शाम 4 बजे से आयोजित की गई थी।
समिति पदाधिकारियों ने विधायक जी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में पधारे विभिन्न शैला मंडलों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को साधुवाद अर्पित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ
कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दोपहर 3 बजे खैरमाई मंदिर, मंगलीपेठ पहुँचकर व्यवसायी राहुल सनोडिया और अमित सनोडिया के नवीन प्रतिष्ठान टासकर मेडिमाल का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने संचालक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



