मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल

धानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सफाई अभियान, रक्तदान और सेवा कार्यक्रमों में दी सहभागिता

Seoni, 17 September 2025

सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन अवसर पर जिले में आयोजित विभिन्न सेवा और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।

दिन की शुरुआत विधायक मुनमुन ने प्रातः 9:00 बजे नगर के दुर्गा चौक

और बुधवारी बाजार में की, जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने सफाई कार्य किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके पश्चात वे कंडीपार स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज पहुँचे,

जहाँ आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री करणसिंह वर्मा के साथ शामिल हुए।

क्तदान शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री करणसिंह वर्मा के साथ शामिल हुए।
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रमों में शामिल

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं के साथ विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का गरिमामय लाइव संबोधन भी सुना।

दिनभर की गतिविधियों में विधायक मुनमुन ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच (मिशन न्यू इंडिया) द्वारा वृद्धाश्रम में आयोजित –

फल एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में भी शिरकत की।

यहाँ उन्होंने प्रांगण में स्थित शिव मंदिर एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर में पूजन किया तथा वृद्धजनों को फल वितरित कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद विधायक ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के सिवनी सर्किट हाउस आगमन पर भेंटकर उनका स्वागत किया।

लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के सिवनी सर्किट हाउस आगमन पर भेंटकर उनका स्वागत किया
लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के सिवनी सर्किट हाउस आगमन पर भेंटकर उनका स्वागत किया

इस अवसर पर पुष्पमालाओं, शाल एवं श्रीफल से सम्मान भी किया गया।

हनुमान चालीसा पाठ 

दिन का समापन विधायक मुनमुन ने जिला भाजपा कार्यालय में संध्या समय आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता कर किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन की यह दिनभर की सक्रियता न केवल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा,

समर्पण और संस्कार का प्रतीक बनाती है,

बल्कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा की ओर प्रेरित भी करती है।

https://www.jagran.com/news/national-pm-modi-75th-birthday-wishes-from-rahul-gandhi-mallikarjun-kharge-and-world-leaders-24049899.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button