विधायक ने दिया मुबारकबाद साल भेंट कर किया इस्तकबाल
Seoni 11 May 2025
सिवनी यशो:- विगत दिनों अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि शहजादा कुरैशी मक्का मदीना की यात्रा कर अपने वतन लोटे जहां उनके शुभचिंतकों ने उनका इस्तकबाल किया और बधाई दी इसी क्रम में सिवनी के लोकप्रिय विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मुकेश डेहरिया अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद खान मीडिया प्रभारी जावेद खान कान्हा राय पूर्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह लियाकत भाई अजय चौबे राजेश पटेल श्याम मिलन पांडे द्वारा शहजादा कुरैशी के निवास स्थान गणेशगंज देवरी पहुंचकर मक्का मदीना के दर्शन से लौटे कुरैशी जी को गले लगाकर इस्तकबाल किया और बधाई दी उपस्थित सभी लोगों ने भोजन ग्रहण किया तत्पश्चात सभी अतिथियों को मक्का मदीना से लाया हुआ आवे जम जम का पानी ओर खज़ूरे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि शहजादा कुरैशी द्वारा भेंट किया गया इस अवसर पर उनके पिता शहादत कुरैशी अफरोज गुलाम नूर अहमद जावेद कुरैशी उपस्थित थे।



