WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुये विधायक राय

सिवनी16 मई 2023
सिवनी यशो:- रविवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन भारतीय जनता पार्टी मंडलों के शक्ति केन्द्रों मे आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक दिनेश राय मुनमुन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सिवनी विधानसभा के भाजपा मंडल मुंगवानी के शक्ति केन्द्र ग्राम सागर एवं बीजादेवरी मंडल द्वारा शक्ति केन्द्र ग्राम बखारी में आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान में शामिल हुए। जहां पर आपने भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर नरेश दिवाकर पूर्व विधायक, सुजीत जैन पूर्व जिलाध्यक्ष, दिलीप सनोडिया मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, राजीव उइके मंडल अध्यक्ष बीजादेवरी, सुरेश सनोडिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, संतोष नगपुरे, राम वर्मा जी, योगेन्द्र जैन, राधेश्याम यादव , राजेन्द्र बघेल, मंगल पटेल , जयदीप कौशिक, ओमनारायण ठाकुर, यशपाल सिंह ठाकुर, राघवेन्द्र सनोडिया, परशु साहू, शमीम अंसारी, काजू सल्लाम मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, पूनाराम धुर्वे , बलराम साहू, पुरुषोत्तम साहू , लकेश बंजारा, बाबूलाल साहू, राधेश्याम ब्रम्हवंशी, हंसराज बंजारा आशिक अंसारी, मोनू राठौर सहित मंडल के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख व उनके पदाधिकारी एवं समस्त देवतुल्य जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ग्राम बीसावाडी (बंडोल) पहुंचे। जहां पर ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक राकेश राय द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ पूर्णाहूति व भंडारा कार्यक्रम मे शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही श्री राय ने कथा वाचक पंडित उमानंद शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। वहीं कथा वाचक महाराज जी ने विधायक श्री राय को गले लगा कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर सुमित राय भाजपा मंडल अध्यक्ष बंडोल, सुनील राय बीआरसी, मुकेश राय , अधिकेश राय, जगनेश राय, विपनेश राय, रीतेश राय, नीतेश राय सहित बडी संख्या में धर्मप्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक श्री राय नगर के भैरोगंज में स्थित महामाया सेलीब्रेशन लान में जिला आर.बी.शतरंज संघ द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल हुए। जहां पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा फूलमालाओं से आपका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत श्री राय के करकमलों से खिलाडिय़ों को पुरुस्कारों का वितरण किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!