WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

4 महीने से वेतन बंद: सिवनी के मनरेगा कर्मचारी कंगाली के कगार पर, त्योहार भी बिना मानदेय मनाने को मजबूर

EXCLUSIVE: दिसंबर 2025 से भुगतान अटका, कलेक्टर से अग्रिम राशि जारी करने की मांग

सिवनी मनरेगा वेतन नहीं मिला 4 महीने से कर्मचारी संकट में

Seoni 07 April 2026
सिवनी यशो:- जिले में मनरेगा के तहत कार्यरत कर्मचारियों की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। दिसंबर 2025 से अब तक करीब 4 महीने बीत जाने के बावजूद जिला पंचायत/जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों को वेतन/मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

 कर्मचारियों का कहना है कि पिछले वर्ष भी जून से दिसंबर 2025 तक करीब 5 महीने बाद भुगतान हुआ था। अब दोबारा वेतन अटकने से हालात और बिगड़ गए हैं। सिवनी मनरेगा वेतन नहीं मिला, 4 महीने से कर्मचारी संकट में हैं।

 रोजमर्रा के खर्च तक के लिए तरसे कर्मचारी

वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी अब सब्जी, किराना, दूध, पेट्रोल, बिजली बिल, गैस और मोबाइल रिचार्ज जैसे सामान्य खर्च भी नहीं उठा पा रहे हैं। कई कर्मचारी कर्ज लेने को मजबूर हो चुके हैं।

 मकान खाली कराने की नौबत

सिवनी मनरेगा वेतन नहीं मिला, 4 महीने से कर्मचारी संकट में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि किराये के मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को किराया न दे पाने के कारण मकान मालिकों द्वारा घर खाली कराने की चेतावनी दी जा रही है।

 इलाज और बच्चों की पढ़ाई पर संकट

परिजनों के इलाज, बच्चों की फीस, किताबें और अन्य जरूरी खर्च भी ठप हो गए हैं। कई परिवार छोटे-मोटे इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं।

 बैंक ऋण की किश्तें भी रुकीं

वाहन, मकान या अन्य ऋण लेने वाले कर्मचारियों की EMI समय पर जमा न होने से पेनल्टी और ब्याज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

 त्योहार भी बिना वेतन मनाने पड़े

मनरेगा कर्मचारियों का दर्द है कि रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली, होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहार भी बिना वेतन/मानदेय के मनाने पड़े, जिससे मानसिक तनाव बढ़ गया है।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से मांग की है कि जब तक शासन से राशि नहीं मिलती, तब तक जिला/जनपद स्तर से अग्रिम भुगतान कराया जाए।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिवनी मनरेगा वेतन नहीं मिला, 4 महीने से कर्मचारी संकट में हैं। समस्त मनरेगा कर्मचारियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अस्थायी रूप से अग्रिम वेतन जारी करने की मांग की है और भविष्य में समायोजन की सहमति भी दी है।

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/sonebhadra/video-mnrega-employees-angry-over-not-getting-honorarium-for-four-months-2026-03-09

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!