WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

सांसद ने की भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना

छिन्दवाड़ा यशो:- कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई गई। दशहरा मैदान के पास स्थित सहस्त्रबाहु चौक में आयोजित कार्यक्रम मे भगवान सहस्त्रबाहु की आरती की गई।कार्यक्रम मे शामिल हुये सासंद बंटी विवेक साहू ने राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना की और सर्ववर्गीय कलार समाज सहित पुरे जिलेवासियों को जंयती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान सहस्त्राबाहूजी की कृपादृष्टी, आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे यही मंगल कामना करता हूँ।

राष्ट्र्रीय कलचुरी एकता महासंघ के प्रदेश महासचिव अखिलेश प्रेमशंकर राय (बब्लू) ने बताया कि आरती के बाद दीपावली मिलन समारोह, सहस्त्रबाहु जयंती सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान व प्रतिभा सम्मान समारोह महोत्सव के रूप में 1 दिसम्बर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रवक्ता आशीष कटकरवार, सर्ववर्गीय कलार समाज छिन्दवाड़ा शहर के सभी वर्गो के सामाजिक बंधु बडी संख्या में उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!