मध्यप्रदेशसिवनी

गौवंश हत्या के खिलाफ मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन

मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
जिला बंद के आह्वान पर पूर्णत: बंद रहा कान्हीवाड़ा
बंद को सभी वर्गों का मिला पूर्ण समर्थन

     कान्हीवाड़ा यशो:- विगत दिवस जिले के धनौरा और धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आधा सैकड़ा गौवंश की निर्मम हत्या के खिलाफ सिवनी जिला बंद के आव्हान का व्यापक असर देखने का मिला है सिवनी जिला पूरी तरह से बंद है। जिले की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे के उद्देश्य से किए गए घिनौने,अमानवीय और आपराधिक कृत्य के खिलाफ सभी वर्ग और समुदाय के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए बंद को पूर्ण समर्थन दिया है।

    कान्हीवाड़ा में भी इस बंद को पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। यहां जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज द्वारा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषियों को तत्काल चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की अपील शासन-प्रशासन से की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!