क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारहेल्थ

अपराध करने वाला कांग्रेसी ही क्यों? बताएं नकुलनाथ: विक्रम आहके

चौरई के पत्रकार की सुपारी दी थी चौरई कांग्रेस अध्यक्ष के भाई ने

छिंदवाड़ा यशो:- महापौर विक्रम अहाके ने पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा अपराध बढऩे के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि नकुलनाथ बताए कि अपराध करने वाला कांग्रेसी ही क्यो होता, जुआँ, सट्टा, शराब, कोयला माफिया कांग्रेसी ही क्यों है ? उन्होंने कहा कि हाल ही में बहुचर्चित चौरई में पत्रकार पर हुए हमले में हमलावरों में चौरई नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष के भाई का नाम सामने आया। श्री आहके ने कहा कि नकुलनाथ हार के सदमे से उबर नही पा रहे तथा वे घडिय़ालू आंसू बहाने छिन्दवाड़ा आ जाते है और जनता द्वारा निर्वाचित भाजपा के सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों पर अनर्गल आरोप लगाते है जिले में यदि कोई अपराध घटित होता है तो पुलिस प्रशासन त्वरित कार्यवाही कर अपराधियो को सलाखों के पीछे पहुचाने में कोई कोर कसर नही छोड़ती। मातृशक्तियो की रक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर दोषियों की धरपकड़ की जाती है।

   महापौर ने कहा कि जिले में भाजपा के सांसद जब से निर्वाचित हुए है वे बगैर एक पल भी आराम किये निरन्तर जिलेवासियों से मेल मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू हो रहे है तथा समस्या के समाधान भी कर रहे है वे लगातार प्रदेश व देश के मंत्रियों से छिन्दवाड़ा के विकास के विषय में चर्चा कर रहे है जनता खुद देख रही है कि छिन्दवाड़ा के विकास को नये पहिये लग गये है तथा पुराने पहिये जनता ने गैर उपयोगी समझ कर निकाल दिये है अगर पूर्व सांसद को नये सांसद के द्वारा किये जा रहे विकास कार्य नजर नही आ रहे तो वे उनकी आंखों का इलाज कराए भाजपा द्वारा सौ दिन तक जिले भर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। नकुलनाथ चाहे तो शिविर में जाकर अपनी आंखों का इलाज करवा सकते हैं। महापौर ने कहा कि अभी तक जिले की जनता ने पूर्व सांसद के झूठे आश्वासन देखे थे अब स्थानीय सांसद को पाकर जनता स्वयं सांसद से आसानी से मिल कर अपने कार्य करवा रही है और जनता स्वयं एहसास कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button