मध्यप्रदेशराजनीति

स्वदेशी अपनाएं, फिट रहें और राष्ट्र प्रथम की भावना रखें” – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

युवाओं में स्वास्थ्य, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का उद्देश्य

Bhopal 21 September 2025

भोपाल: – भोपाल में आयोजित ‘नमो युवा रन भोपाल 2025’ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने अटल पथ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस मैराथन में हजारों युवाओं ने भाग लेकर फिटनेस, नशामुक्त भारत और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

प्रदेश के अन्य नेता और अतिथि युवा दौड़ का उत्साहवर्धन करते हुए
भोपाल में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नमो युवा रन’ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं को फिट, नशामुक्त और राष्ट्रप्रेमी बनाने का संदेश।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना रखें, स्वदेशी अपनाएं और किसी भी प्रकार के नशे से बचें।

डॉ. यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा हमें देश की सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है। “मनुष्य को पहला सुख निरोगी काया से ही मिलता है, इसलिए हमेशा फिजिकली फिट रहने की कोशिश करें।”

युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अटल पथ पर ‘नमो युवा रन’ में शामिल युवा प्रतिभागी दौड़ते हुए
नमो युवा रन भोपाल 2025: स्वदेशी, फिटनेस और राष्ट्रप्रेम का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया

प्रदेशभर में आयोजन

‘नमो युवा रन’ मैराथन दौड़ में प्रदेश के 8 शहरों – भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, रतलाम, उज्जैन –

में आयोजन किया गया। प्रत्येक शहर में कम से कम 10,000 युवा प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के सपने से जुड़ी हुई है,

जिसमें फिटनेस,

अनुशासन और

नशामुक्त भारत का संदेश युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया है।

प्रमुख अतिथि और प्रतिभागी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे:

  • मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर

  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद  आलोक शर्मा

  • प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी

  • विधायक  रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय

  • युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रोहित चहल, प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पंवार

  • जिला अध्यक्ष  रविन्द्र यति, विधायक  अभिलाष पाण्डे,

  • पूर्व विधायक  ध्रुव नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि

https://www.merayuva.mp.gov.in/blog-events/namo-yuva-run

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!