मध्यप्रदेशसिवनी

"199 मेधावी छात्रों को बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री ने ई-स्कूटी योजना से परिवारों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान"

लाइव प्रसारण से जुड़ा पूरा जिला, 20 विद्यार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से सौंपीं गईं चाबियाँ

Seoni, 11 September 2025
सिवनी यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को मुख्यमंत्री नि:शुल्क ई-स्कूटी ( Free e-scooty ) वितरण योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ सिवनी जिले के 199 मेधावी विद्यार्थियों को भी ई-स्कूटी की सौगात मिली।

 मेधावी छात्रों के लिए यादगार दिन

जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे ने बताया कि –

सिवनी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम बाहुबली लॉन, बारापत्थर में आयोजित हुआ।

यहां 104 बालिकाओं और 95 बालकों सहित कुल 199 विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

मुख्य अतिथि द्वारा 20 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबियाँ भेंट की गईं।

मुख्यमंत्री नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरण योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी"
199 मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री की सौगात – ई-स्कूटी वितरण से परिवारों के चेहरों पर चमक

परिवारों के चेहरों पर चमक

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ मौजूद अभिभावकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना न सिर्फ बच्चों को प्रोत्साहन देगी बल्कि उनके भविष्य को भी नई दिशा प्रदान करेगी। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

 राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

सिवनी के जिला स्तरीय समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों, पालकों और विद्यार्थियों ने भोपाल से हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री का संदेश सुना।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मुकेश डेहरिया,

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग लालजीराम मीणा,

डीपीसी महेश बघेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B9%C2%B1%C2%B0%C3%8E%C2%B4%C2%B1%C2%B7&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=10%20Sep%202025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!