Tue, 20 Oct 2026 | 08:02:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, पुलिस में मिलेगी सीधी नौकरी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 16, 2026 11:22 pm / Post views : 94

खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, पुलिस में मिलेगी सीधी नौकरी
शेयर करें:

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: मध्यप्रदेश पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात

Bhopal 16 June 2026 भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन कर पुलिस विभाग में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का रास्ता फिर खोल दिया है। गृह विभाग द्वारा 15 जून को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए नियमों के तहत अब उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश पुलिस में 10 उप निरीक्षक (SI) और 50 आरक्षक (Constable) पदों पर सीधी नियुक्ति का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिलने के साथ खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त होगा। यह भी पढ़े :- कल्चुरी समाज के मेधावी बच्चे देश सेवा में जुटें : विधायक दिनेश राय

हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती

संशोधित नियमों के अनुसार पुलिस मुख्यालय प्रतिवर्ष रिक्त पदों का विज्ञापन जारी करेगा। खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को स्थायी एवं संरचित अवसर उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़े :-एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

ओलंपिक और एशियाई खेलों के खिलाड़ी भी पात्र

नई व्यवस्था के तहत अब केवल पदक विजेता ही नहीं, बल्कि ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी भर्ती के पात्र होंगे।

लिखित परीक्षा और PET से छूट

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भर्ती प्रक्रिया में विशेष रियायतें दी गई हैं। उन्हें:
  • निर्धारित ऊंचाई सहित शारीरिक मापदंडों में छूट
  • लिखित परीक्षा से छूट
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से छूट
  • सामान्य श्रेणी में सीधी नियुक्ति का अवसर
प्रदान किया जाएगा।

कौन बन सकेगा उप निरीक्षक?

उप निरीक्षक पद के लिए वे खिलाड़ी पात्र होंगे जिन्होंने:
  • ओलंपिक खेल
  • एशियाई खेल
  • राष्ट्रमंडल खेल
  • विश्व कप
  • विश्व चैंपियनशिप
में सहभागिता की हो या स्वर्ण, रजत अथवा कांस्य पदक प्राप्त किया हो। यह भी पढ़े :-पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

आरक्षक पद के लिए पात्रता

आरक्षक पद हेतु निम्न खिलाड़ी पात्र होंगे:
  • राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता
  • अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेता
  • उप निरीक्षक पद के लिए पात्र खिलाड़ी स्वतः आरक्षक पद के लिए भी पात्र माने जाएंगे।

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि यह निर्णय प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा तथा उन्हें अन्य राज्यों की ओर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही राज्य में खेल संस्कृति और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को भी नई मजबूती मिलेगी। https://www.youtube.com/watch?v=j1oY4MN46fM

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष