Tue, 20 Oct 2026 | 02:41:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ योग कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 20, 2026 09:12 pm / Post views : 60

जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ योग कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शेयर करें:

जबलपुर योग दिवस कार्यक्रम - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ जबलपुर में योग करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Bhopal 20 June 2026 भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे जबलपुर में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन की दिशा दिखाई है। यह भी पढ़े :- सिवनी के 8 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में योग का महत्व भगवान श्रीकृष्ण के काल से ही सर्वस्वीकृत और सार्वभौमिक रहा है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक संतुलन का भी आधार है। यह भी पढ़े :- योग और मेडिटेशन से सफलता व लक्ष्यों की सहज सिद्धि संभव : ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज विश्वभर में करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिलना भारत की सांस्कृतिक शक्ति और योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल प्राणायाम और आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासित, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की सर्वोत्तम पद्धति है। यह भी पढ़े :- NEET-2026 परीक्षार्थियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा विशेष मेमू ट्रेन, 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त कोच योग व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार करता है। डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं। [video width="1080" height="1080" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2026/06/yog.mp4"][/video] https://www.mpinfo.org/Home/Frm_MinisterDetails_Info?id=%C2%B1%C2%B4%C2%B2

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष