Tue, 20 Oct 2026 | 09:23:09 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

फ्लाइंग स्क्वॉड की सख्ती, पेंच से सिवनी तक मचा हड़कंप, पेंच से शहर तक गंदगी का जाल उजागर

फ्लाइंग स्क्वॉड की सख्ती, पेंच से सिवनी तक मचा हड़कंप, पेंच से शहर तक गंदगी का जाल उजागर
शेयर करें:

Seoni 23 December 2025
सिवनी यशो:- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सिवनी तथा फ्लाइंग स्क्वॉड टीम भोपाल द्वारा जिले में की गई सघन कार्रवाई से खाद्य प्रतिष्ठानों की असल तस्वीर सामने आ गई है। पेंच नेशनल पार्क जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र से लेकर शहर के नामी रेस्टोरेंट्स तक, स्वच्छता और खाद्य मानकों की गंभीर अनदेखी उजागर हुई है।

पेंच नेशनल पार्क के साईं प्रसाद रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार 22 दिसम्बर को पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र स्थित साईं प्रसाद रिजॉर्ट, टूरिया (कुरई) का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रिजॉर्ट में खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

[caption id="attachment_39205" align="alignnone" width="1280"]Food Safety Flying Squad Seoni पेंच रिजॉर्ट खाद्य सुरक्षा जांच: लाइसेंस निलंबित, हल्दीराम को नोटिस[/caption]

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार,

  • रसोईघर एवं भंडारण स्थल अत्यंत गंदे पाए गए

  • कई खाद्य सामग्री मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थी

  • तैयार भोजन मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं था

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि -

ऐसी परिस्थितियों में भोजन तैयार होना संक्रामक एवं घातक बीमारियों को न्योता दे सकता है।

इसे खाद्य सुरक्षा अधिनियम का गंभीर उल्लंघन मानते हुए साईं प्रसाद रिजॉर्ट का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सभी खाद्य सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

[caption id="attachment_39207" align="alignnone" width="1280"]Food Safety Flying Squad Seoni पेंच रिजॉर्ट खाद्य सुरक्षा जांच: लाइसेंस निलंबित, हल्दीराम को नोटिस[/caption]

शहर में भी नहीं बचे नामी ब्रांड

इसी कार्रवाई श्रृंखला में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम भोपाल एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन सिवनी द्वारा शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया।

हल्दीराम रेस्टोरेंट, बायपास रोड नगझर में

  • किचन की स्वच्छता

  • लाइसेंस संबंधी दस्तावेज

  • खाद्य भंडारण व्यवस्था

में कमियां पाई गईं। रेस्टोरेंट को सुधार सूचना पत्र जारी करते हुए कुकिंग ऑयल, मैदा एवं अन्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गए।

वहीं नजीर होटल, बस स्टैंड सिवनी में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं पाए जाने पर धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया।

अंतरराष्ट्रीय छवि पर सवाल

पेंच जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर स्थित रिजॉर्ट में मिली गंदगी और शहर के नामी रेस्टोरेंट्स में अनियमितताओं ने सिवनी की पर्यटन और ब्रांड छवि पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुधार नहीं होने पर अगली कार्रवाई और अधिक सख्त होगी,

जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण और कानूनी दंड भी शामिल है।

https://www.facebook.com/share/p/1GvXpqxVfj/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष