मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच नेशनल पार्क में रिसोर्ट संचालको ने किया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन सख्त

लगाया जुर्माना, 06 जून तक अतिक्रमण हटाने की दी हिदायत

Seoni 03 June 2025

सिवनी यशो :- पेंच नेशनल पार्क से लगी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एक गंभीर समस्या है। स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और अतिक्रमण करने वाले रिसोर्ट संचालकों पर तहसीलदार कुरई द्वारा अर्थदंड लगाकर 1 सप्ताह के भीतर कब्जा हटा कर तहसील कार्यालय कुरई में जवाब सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गये है तथा दिये गये आदेश में कहा गया है कि
06.जून 25 तक कब्जा हटा लिए जाये तथा अर्थदंड ना भरने पर तहसीलदार कुरई द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही का आदेश जारी किया।

पेंच नेशनल पार्क से लगी शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा विभागीय लापरवाही और परिमीशन रिसोर्टो को परिमीशन देने वाली समिति की घोर लापरवाही का परिणाम है। अवैध अतिक्रमण से वन्यजीवों के लिए भी खतरा पैदा होता है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया के अनुसार, प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कदम उठाए हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार को आदेश दिया है और एक टीम गठित की गई है जो अवैध अतिक्रमण की जांच कर रही है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के अनुसार तहसीलदार ने पेंच नेशनल पार्क एरिया के कुछ रिसोर्टो को अतिक्रमण के लिये नोटिस जारी किये हेै और उन पर अर्थदंड भी लगाया है । जिन रिसोर्टो पर अर्थदंड लगाया गया है उनके संबंध में बताया गया है कि वनराज रिसोर्ट पर एक लाख रूपये का जुर्माना, तथास्तु रिसोर्ट पर चालीस हजार रूपये का जुर्माना, रिजेंटा रिसोर्ट पर चालीस हजार रूपये का जुर्माना, स्टर्लिंग पदम रिसोर्ट पर पच्चीस हजार रूपये का जुर्माना, एवं पेंच इंटरनेशनल रिसोर्ट पर दस हजार रूपये का जुर्माना लगया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!