Wed, 21 Oct 2026 | 09:35:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

खुशखबरी! इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2026 01:54 am / Post views : 44

खुशखबरी! इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
शेयर करें:

खुशखबरी! इंदौर से अबू धाबी फ्लाइट शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल/इंदौर यशो:- मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस नई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास भी सौंपे और नई सेवा को प्रदेश की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। [caption id="attachment_48789" align="alignnone" width="300"]इंदौर एयरपोर्ट पर अबू धाबी की सीधी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ कर यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास सौंपे।[/caption]
इंदौर–अबू धाबी फ्लाइट एक नजर में ✈️ नई सेवा: इंदौर–अबू धाबी डायरेक्ट फ्लाइट 🛫 एयरलाइन: एयर इंडिया एक्सप्रेस ⏱️ यात्रा समय: लगभग 3–4 घंटे 💰 सरकारी सब्सिडी: प्रति उड़ान 15 लाख रुपये तक 🎫 संभावित किराया: ₹12–14 हजार 🌍 लाभ: व्यापार, पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा 📍 शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट से फ्लैग ऑफ किया 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हवाई संपर्क तेजी से मजबूत हुआ है और मध्यप्रदेश भी इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू हुई यह उड़ान प्रदेश के व्यापार, उद्योग, पर्यटन और निवेश को नई गति देगी। [caption id="attachment_48788" align="alignnone" width="300"]इंदौर एयरपोर्ट पर अबू धाबी की सीधी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ कर यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास सौंपे।[/caption] उन्होंने बताया कि अब तक इंदौर से अबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिल्ली या मुंबई होकर यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे 7 से 8 घंटे का समय लगता था। अब सीधी उड़ान शुरू होने से यात्री मात्र 3 से 4 घंटे में अबू धाबी पहुंच सकेंगे।

सरकार देगी किराये पर सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिक विमानन नीति के तहत प्रत्येक नई उड़ान को प्रोत्साहित करने के लिए 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। इसके कारण इस उड़ान का किराया लगभग 25 हजार रुपये के बजाय 12 से 14 हजार रुपये के बीच रहेगा। किराये का अंतर राज्य सरकार वहन करेगी, जिससे आम यात्रियों को भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा विमानन नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन नए एयरपोर्ट शुरू हुए हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जारी है। आने वाले समय में जबलपुर-कोलकाता, भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता सहित कई नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर और रीवा-रायपुर जैसी क्षेत्रीय उड़ान सेवाओं को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। साथ ही इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेली सेवा धार्मिक पर्यटन को भी नई गति दे रही है।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अबू धाबी और मध्यप्रदेश के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने से व्यापार, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का मजबूत केंद्र बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नई उड़ान शुरू होने पर यात्रियों, एयर इंडिया एक्सप्रेस और नागरिक विमानन विभाग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सेवा प्रदेश के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। यह भी पढ़ें:-17 साल का इंतजार खत्म! विंध्य की प्यास बुझाएगी देश की सबसे लंबी जल सुरंग जब व्यवस्था सोती रही, तब गांव जाग उठा: बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान से गड्ढामुक्त की सड़क 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे छिंदवाड़ा के आधुनिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत https://youtu.be/TF4G1pDQswQ?si=fZsHTdliHi1cMHSo

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष