आयोजन की भव्यता के लिए गठित की गईं विभिन्न समितियाँ
आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यवस्थाओं का विभाजन करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति को कार्य के अनुरूप जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं तथा आपसी समन्वय से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्रीमद्भागवत कथा हेतु गठित समितियाँ- अतिथि आवास समिति
- भंडारा समिति
- शोभा यात्रा समिति
- सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति
- मीडिया समिति
- अतिथि सत्कार समिति
- पार्किंग समिति
- मेला समिति
- स्वास्थ्य समिति
- परिवहन समिति
- पेयजल समिति
- स्वच्छता समिति
- महिला समिति (शोभा यात्रा)
- महिला समिति (आमंत्रण)
- पूजन एवं फूलमाला समिति
- सोशल मीडिया समिति
- मंचीय व्यवस्था एवं पुष्प सज्जा समिति
- भंडारा महिला समिति
- व्यवस्था महिला समिति
- विद्युत, टेंट एवं सजावट समिति
देशभर से संत-महात्मा एवं वीवीआईपी अतिथि होंगे शामिल
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्मा, धार्मिक विद्वान एवं विशिष्ट अतिथि (VVIP) शामिल होंगे। आयोजन की गरिमा के अनुरूप आवास, भोजन, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।बैठक के प्रमुख उद्देश्य
आयोजन समिति के अनुसार बैठक में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर विचार किया गया—- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की संपूर्ण कार्यक्रम रूपरेखा का निर्धारण
- आचार्यों के निर्देशानुसार विभिन्न व्यवस्थाओं की योजना
- समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रचार-प्रसार एवं संपर्क योजना
- धर्मप्रेमियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान