राजनीतिसिवनी

श्रीमद्भागवत कथा के समापन में एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह

   केवलारी यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल केवलारी के अंतर्गत ग्राम बाबरिया में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञान सिंह राजपूत,भारतीय जनता पार्टी डिंडोरी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सचिन राजपूत के निवास पर चल रहीं श्रीमद्भागवत कथा के समापन में पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने पहुँचकर कथा व्यास पीठ से महाराज श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया एवं इसके साथ ही श्री पाल ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री पाल के साथ मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया,सुजीत राय,सतीश राय,नितिन बघेल,अनूप बघेल, रवि जंघेला,डॉ शिव राजपूत, कोमल राजपूत,प्रमोद यादव एंव भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

श्रीमद्भागवत कथा के समापन में एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह - Seoni News
पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने भागवत कथा के पवित्र आयोजन में सहभागिता के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शमिल होते हुये केवलारी निवासी शंकर जंघेला के पुत्र दीपक जंघेला के विवाह उपरांत निवास पर पहुँचकर नव दाम्पति को
शुभकामनाएं देते हुये सुखद दापत्य जीवन की मंगलकामना की । केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मलारा निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देव सिंह बघेल की पुत्री के विवाह उपरांत निवास जाकर नव विवाहित कन्या को शुभकामनाएँ दी ।

श्रीमद्भागवत कथा के समापन में एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह - Seoni News

केवलारी विधानसभा क्षेत्र के नगर केवलारी मलारा निवासी ब्रम्हांड सिंह बघेल के पिता के निधन की ख़बर पाकर निवास पहुँचकर परिवार जनों को शोक संवेदना व्यक्त की। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के बिनेकी निवासी विजय बघेल के पिता के निधन की ख़बर पाकर निवास पहुँचकर परिवार जनों को शोक संवेदना व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button