विकसित भारत 2047 पर दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला, सांसद बंटी विवेक साहू हुए शामिल
Chhindwara, 27 June 2026छिंदवाड़ा यशो:-भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर नई दिल्ली के गुलमोहर हॉल में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित विशेष कार्यशाला 'ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047' में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने सहभागिता की। कार्यशाला में ग्रामीण भारत के समग्र विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और कुशल कार्यबल तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।यह भी पढ़े :-मध्यप्रदेश 2047 तक 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार – सीआईआई रिपोर्टकार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सहित अनेक विशेषज्ञों एवं नीति निर्माताओं ने विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर अपने विचार रखे।