छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में फंस गए थे चौरई के नवीन पटेल
पूर्व सांसद की व्यक्तिगत मदद से सुरक्षित घर लौटेंगे पटेल
Chhindwara 23 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कड़ी निंदा करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस नापाक हरकत के खिलाफ देश के नागरिकों का खून खौल रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहलगाम पहुंचे पर्यटकों पर हुए हमले के वक्त छिन्दवाड़ा जिले के चौरई निवासी उन्नतशील किसान नवीन पटेल अपने भी अपने साथियों के साथ वहां मौजूद थे।
चौरई निवासी नवीन पटेल आतंकी हमले के समय पहलगाम में उपस्थित थे और वे बहुत डरे हुए हैं यह जानकारी कमलनाथ को मिली तो उन्होंने तत्काल जम्मू कश्मीर में अपने व्यक्तिगत सम्बंधों से नवीन पटेल व उनके एक अन्य साथी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के उपरांत आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवाई साथ ही उनसे चर्चा कर सम्बल बढ़ाया ताकि वे दहशत से बाहर निकल सकें। नकुलनाथ के निर्देश कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण चौरई स्थित नवीन पटेल के निवास पहुंचे और परिवारजनों से नकुलनाथ की दूरभाष पर बात करवाई। श्री नाथ ने परिवारजनों को आश्वस्त किया कि नवीन पटेल पूरी तरह से है साथ ही सुरक्षित स्थान पर भी है इसीलिये चिंता की कोई बात नहीं है।



