सिवनीछिंदवाड़ाराजनीति

नवनीत सिंह ठाकुर को भाजपा जिला सिवनी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

पूर्व में सिवनी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं नवनीत सिंह ठाकुर

नवनीत सिंह ठाकुर बने भाजपा जिला सिवनी उपाध्यक्ष

Seoni 27 February 2026
छपारा यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी संगठन में नगर छपारा के युवा नेता नवनीत सिंह ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन द्वारा मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की अनुशंसा पर घोषित जिला कार्यकारिणी में नवनीत सिंह ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है।

नवनीत सिंह ठाकुर, नगर के गणमान्य नागरिक ठाकुर सुमेर सिंह के पुत्र हैं। उन्हें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला, नगर एवं क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि नवनीत सिंह ठाकुर पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा, सिवनी के जिलाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में उनकी भूमिका को सराहा गया था। संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनीत सिंह ठाकुर के जिला उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने पर नगर सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं नागरिकों द्वारा बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

https://mp.bjp.org/hi/district-president

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!