सिवनी यशो:- पी जी कॉलेज सिवनी के एनसीसी कैडेट्स को सी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। पी जी कॉलेज सिवनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट डॉ पवन वासनिक ने बताया कि स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान के उद्देश्य से एनसीसी संगठन पूरे देश मे चलाया जाता है। सी सर्टिफिकेट एनसीसी का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। जिसके लिए कैडेट्स को 3 वर्ष कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है। इन तीन वर्षों में कैडेट्स को साप्ताहिक परेड में 75 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कम से कम 2 कैम्प अटेंड करना होता है। जिसमे विभिन्न गतिविधियों को कैडेट्स को सीखना अनिवार्य होता है। जैसे ड्रिल, शारिरिक ज्ञान, फायरिंग, मेप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट आदि। इन सब प्रशिक्षण को प्राप्त करके कैडेट्स तैयार होता है। इसके बाद लिखित परीक्षा बी उत्तीर्ण कर फिर सी सर्टिफिकेट के लिए पात्र होता है। पुन: लिखित परीक्षा उतीर्ण होने पर सी सर्टिफिकेट प्राप्त करता है। इस वर्ष भी महाविद्यालय के 15 कैडेट्स ने सी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किया। जिन्हें महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अजय बाबा पांडे जी, प्राचार्य डॉ आर एस नाग, प्रोफेसर डॉ प्रतिभा गुप्ता, डॉ डी पी गवालवंशी, डॉ सीमा मर्सकोले, डॉ डी पी प्रजापति, डॉ हर्षा डेहरिया, अनिल बिझिया, डॉ श्याम सिंह राहंगडाले, डॉ रेशमा खान, श्रीमती भावना तिवारी डॉ अरविंद चौरसिया आदि की उपस्थिति में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट पवन वासनिक ने किया। सभी ने कैडेट्स को सर्टिफिकेट के माध्यम से विभिन्न सैन्य विभागों में एवं विभिन्न सेवाओं में अवसर मिलने पर के राष्ट्र की सेवा पूरी निष्ठा से करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.