छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाबासाहेब को कोड़े मरते नेहरू… पाखंडी कांग्रेस को कितना प्यार है बाबा साहेब से

कांग्रेस पाप और पाखंड की पाठशाला है, कांग्रेस का अतीत और वर्तमान दलित विरोधी चरित्र को बेनकाब करता है

Seoni 25 December 2024

  सिवनी यशो:- बाबा साहब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के सम्मान की बात करने वाली यह वही कांग्रेस (Congress) से जिसने यूपीए-2 शासन (UPA-2 regime) के दौरान सन 2012 में एनसीईआरटी (NCERT) की किताब के एक शर्मनाक चित्र में पंडित नेहरू (Pandit Nehru) को बाबा साहेब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) को ‘कोड़े मारतेÓ हुए दिखाया गया था। बाबा साहेब के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस इस अपमान पर चुप क्यों हैं? सच्चाई यह है की कांग्रेस पूर्णतया एक परिवारवादी पार्टी (Congress is completely a family based party) है जो एक ही परिवार को सर्वश्रेष्ठ और पूजनीय मानती है! इस आशय की बात भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा कही गई।

श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पाप और पाखंड की पाठशाला है यह कभी न सुधरने वाले लोगों का वह दल है जो बात तो गरीबों और दलितों की करता है पर इनका अतीत और वर्तमान उनके चरित्र को बेनक़ाब करता है। ये गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को और गरीब बनाने तथा दलितों की चिंता की बात कर उनका शोषण करती रही है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, नफरत कांग्रेस की रगों में दौड़ती है और अराजकता ही इनकी विचारधारा है। झूठ को हथियार बनाकर जनता को गुमराह करना कांग्रेस की फितरत रही है। कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे इसने ठगा नहीं। दलित वर्ग और ओबीसी पिछड़ा वर्ग के हितों को षडयंत्र पूर्वक अपने पैरों तले रौंदकर अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं को पाने के लिए कांग्रेस ने झूठ बोलो और भ्रम फैलाओ का जो खेल खेला है वह उस पर ही भारी पड़ेगा। यह कहावत कांग्रेस पर पूरी तरह चरितार्थ होती है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का विश्वास बाबा साहब अम्बेडकर की विचारधारा के अनुरूप सभी समाजों के सर्वांगीण विकास में है। इसलिए हमारी सरकार और संगठन हर कीमत पर प्रत्येक समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक उन्नयन की दिशा में काम करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों और संगठन ने जिस तत्परता के साथ गरीबों के उत्थान की योजनाओं पर काम शुरू किया है, उससे कांग्रेस जैसी समाज तोडऩे वाली ताकतों के खेमे में खलबली मची हुई है। परन्तु कांग्रेस को अब यह समझ लेना चाहिए कि इस देश में मान-सम्मान और संसाधन केवल एक परिवार के लिए नहीं हैं। उन सभी पर सभी समाजों के सभी परिवारों और व्यक्तियों का अधिकार है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button