मध्यप्रदेशसिवनी

लापरवाही पर नो टॉलरेंस: कलेक्टर शीतला पटले ने समय-सीमा बैठक में कसी प्रशासन की नकेल

CM हेल्पलाइन, राजस्व और पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त व स्पष्ट निर्देश

Seoni 02 February 2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

CM हेल्पलाइन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और

अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का अनिवार्य रूप से फॉलोअप दर्ज करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विकासखंड एवं विभागवार प्राप्त आवेदनों तथा

उनके निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व प्रकरण तय समय-सीमा में निपटाने के निर्देश

राजस्व प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण,

बटवारा सहित

सभी मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था पर विशेष फोकस

कलेक्टर शीतला पटले ने समय-सीमा बैठक में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,

जल निगम एवं जल संसाधन विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

https://www.mpinfo.org/mpinfostatic/hindi/e-rojgar/2023/eRojgar-03-April-2023-To-09-April-2023.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!