WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

तंत्र से गण अब रोटी कपड़ा और मकान ही नहीं उसे गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति भी चाहिये

गणतंत्र दिवस पर दैनिक यशोन्नति के संपदाक मनोज मर्दन त्रिवेदी की संपादकीय

हमारे देश में जनता का शासन है, लोकतंत्र है आजादी के बाद लोकतांत्रिक तरीके से विकास और शासन चल रहा है । आजादी के बाद देश में प्रजातंत्रात्मक व्यवस्था बनाने के पीछे मूल भाव देश में शासन जनभावनाओं के अनुरूप संचालित करने की पवित्र मंशा रही और इसके अनुसार शासन व्यवस्था का संचालन हो भी रहा है, जो सरकारे जनभावनाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था का संचालन नहीं करती जनता उन्हें सत्ता से दूर कर देती है । हमें इस बात का गौरव होना चाहिये कि हमारे देश का गणतंत्र बहुत अधिक मजबूत तो है ही बहुत अधिक परिपक्व भी है । हमारे यहाँ का गण उन्हें तंत्र चलाने की सक्षमता देता है जो उनकी भावनाओं का सम्मान करता है । देश की जनता अब केवल सराकारों से रोटी, कपड़ा, मकान ही नहीं चाहता । रोटी कपड़ा मकान सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति के साथ ही देश का जनमानस सरकारों से बेहतर विकास, गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ, बेकारी से निजात, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, चिकित्सा सहित बेहतर जीवन स्तर की अपेक्षा तो रखता ही है इसके साथ वह राष्ट्र का वैभव विश्व पटल पर बढ़ाने वाले नेतृत्व की परख भी रखता है । जनमानस गुलामी के प्रतीको को मिटाकर अपने पुरातन वैभव को स्थापित करने के प्रति दिवाना हो रहा है ।

 


पिछली दो पंचवर्षी से देश में नरेन्द्र मोदी के नतृत्व वाली सरकार सत्ता में है और मोदी सरकार ने जनता की भावनाओं को सूक्ष्मता से पहचान लिया है और उसी के अनुरूप सरकार काम कर रही है । जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक आदि निर्णय जनमानस के दिलो को जीतने वाले रहे है । मोदी सरकार ने जनता की नब्ज पकड़कर उन्हें खुश करने वाले निर्णय पूरे साहस के साथ लिये और यह संदेश भी दिया कि देश का विकास, जनकल्याण प्राथमिकता से करने के साथ तुष्टिकरण का त्याग कर जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय देश का सम्मान बढाते है ।
मोदी सरकार ने देश के सम्मान का भाव आम जनता के मन में गहरे तक उतारने का काम किया और व्यापक स्वीकार्यता प्राप्त की है । पिछली पाँच सदी के लंबे संघर्ष का मुख्य कारण रहा है यहाँ के सांस्कृतिक स्थानों पर आक्रांताओं का हमला और इस सांस्कृतिक गुलामी से मोदी सरकार ने आजाद कराने के लिये जनता के बीच बड़े ऐतिहासिक काम किये है । अनेक गुलामी का आभास कराने वाले स्थानों के नाम बदलने से लेकर सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का नवीनीकरण मोदी सरकार ने करते हुये पूरे देश भर के ऐतिहासिक स्थलों के रखरखाव और उनको व्यवस्थित करने के लिये सरकारों के साथ आज जनता को जागरूक करने के लिये वह भाव पैदा किये जिससे पर्यटन स्थल बढ़ गये आम जनता अपने ऐतिहासिक स्थलों के बारे गौरव का अनुभव कर रही है । आम जनता से जुडने के लिये वर्तमान सरकार हर वह काम कर रही है जिसमें आम जनता की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित हो सकें ।
ऐतिहासिक स्थलों के साथ जनजातिय गौरव को स्थापित करने का अभियान सरकार की अनूठी पहल रही है । ऐतिहासिक राम मंदिर का भव्य निर्माण मोदी सरकार का ऐसा काम है जिससे देश का बहुसंख्यक समाज गौरव का अनुभव कर रहा है और मंदिर निर्माण के साथ मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग का मन बनाने का ऐसा काम किया है जिसे सदभाव की मिशाल के रूप में निरूपित किया जा रहा है । मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का ऐसा अद्भुत नजरा रहा है जिसने पूरी दुनिया को भारत की ओर आकर्षित किया, दुनिया के अनेक देशों ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को बड़ी उत्सुकता से देखा और सार्वजनिक आयोजन किये । भारत के हर कोने में प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा माहौल रहा । राम मंदिर का भव्य निर्माण ओर प्राण प्रतिष्ठा ने प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी की लोकप्रियता के ग्राफ को ऊचांई प्रदान की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!