WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

परीक्षा केन्द्र से मुन्ना भाई को किया पुलिस के हवाले

 सिवनी यशो:-  जिले के लखनादौन में एक छात्र के स्थान पर दूसरा युवक फर्जी तरीक़े से परीक्षा देते हुए पकडा गया है पुलिस पूंछतांछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार लखनादौन के स्वामी विवेकानंद शासकीय कालेज में वर्तमान में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को  समाज शास्त्र का पेपर हल करते हुए मुन्नाभाई को पकड़ा गया। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत प्रसाद धुर्वे ने बताया है कि छात्र देवरी कला  निवासी देवेंद्र राजपूत के स्थान पर सौरभ गोल्हानी नामक युवक पेपर देने पहुंचा था। परीक्षा के लिए जारी हाेने वाले प्रवेश पत्र ब्लैक एंड वाइट होने के कारण परीक्षार्थी का फोटो साफ नजर नहीं आने का लाभ उठाकर सौरभ परीक्षा दे रहा था।

परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक को शक होने पर सौरभ से पूछताछ की गई। जब मामला साफ हो गया तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद सौरभ को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी कीरत प्रसाद धुर्वे ने बताया है कि इस मामले में सौरभ से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मामले में और भी रहस्य सामने आ सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!