मध्यप्रदेशसिवनी

ड्यूटी से गायब अफसर–कर्मचारी, पेंच टाइगर रिजर्व में अनुशासन पर सवाल

एक अधिकारी व दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में जवाब नहीं तो सख़्त कार्रवाई

Seoni 22 December 2025
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में शासकीय अनुशासन को ठेंगा दिखाने का गंभीर मामला सामने आया है। बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर एक अधिकारी और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

उपसंचालक पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा जारी सूचना के अनुसार वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी रोहित परते दिनांक 16 अक्टूबर 2025 से लगातार अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं वनपाल उमरावसिंह मरावी 13 जुलाई 2025 से तथा वन रक्षक दीपक कुमार परते 23 अप्रैल 2024 से बिना सूचना के ड्यूटी से गायब हैं।

पेंच टाइगर रिजर्व अनुपस्थिति पर प्रशासन सख़्त

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार-

संबंधित अधिकारी–कर्मचारियों द्वारा अब तक न तो किसी प्रकार का अवकाश आवेदन प्रस्तुत किया गया है और

न ही अनुपस्थिति को लेकर कोई सूचना दी गई है।

यह स्थिति शासकीय सेवा नियमों का खुला उल्लंघन मानी जा रही है,

जिससे न केवल प्रशासनिक अनुशासन भंग हुआ है बल्कि

विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

15 दिन की मोहलत, नहीं लौटे तो होगी कठोर कार्रवाई

उपसंचालक पेंच टाइगर रिजर्व ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि –

नोटिस जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर अनुपस्थिति अवधि से संबंधित ठोस व वैध प्रमाण प्रस्तुत करें।

निर्धारित समय-सीमा में उपस्थित न होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि-

संबंधितों को शासकीय सेवा में कोई रुचि नहीं है।

इसके पश्चात उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश शासकीय सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-10 के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी,

जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी–कर्मचारियों की होगी।

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/fatehpur/Fatehpur-80773-36

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button