छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

चौरई नगर जगरानी, मां भवानी दुर्गा के पंडाल में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने की मां अम्बे की आरती

  चौरई यशो:- नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार 7 अक्टूबर शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्कंदमाता की पूजा करने से जीवन के सभी मुश्किलों का अंत होता है।शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस पर चौरई नगर जगरानी, मां दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल, पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने की मां अम्बे की आरती। व? मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा बच्चों में उत्साह व उमंग को भरने के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बारी बारी से भाग लेकर मां भवानी के पंडाल में आंखों में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ा। जिस पर पवन वर्मा ने प्रथम,आर्यन राय द्वितीय,ओर ज्योति वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता पर आए अतिथियों ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को परितोषित वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।

    सिविल कोर्ट रोड चौरई में इस साल स्वर्ण महल में मां दुर्गा विराजमान हुई हैं। शहर के मां भवानी दुर्गोत्सव समिति में विराजमान मां की प्रतिमा भक्तों को आकर्षित कर रही हैं।यह भव्य पंडाल नगर में चर्चा का विषय वन गया है,समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में यहां पहली बार दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई है।इसके बाद से ये अनवरत जारी रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button