मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिवनी में होंगे सेवा, स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम

विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मीना बिसेन की उपस्थिति में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिवनी में सेवा, स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम

Seoni 11 June 2026
सिवनी यशो:-  प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में जनकल्याणकारी एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 12 जून 2026 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उत्तर एवं दक्षिण नगर मंडल द्वारा धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:30 बजे पीपलेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

यह भी पढ़े :- ई-अटेंडेंस के आधार पर होगा शिक्षकों का वेतन भुगतान, लोक शिक्षण संचालनालय के सख्त निर्देश जारी

इसके पश्चात दलसागर तालाब परिसर में भाजपा उत्तर एवं दक्षिण नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

वहीं एम.एल.बी. विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रमों में जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन की विशेष उपस्थिति रहेगी।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।

यह भी पढ़े :-प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर मध्यप्रदेश में धार्मिक आयोजन, भाजपा ने मनाया गौरव दिवस

नगर के कार्यक्रमों के पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन मुंगवानी मंडल क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां वे निर्मित एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की जाएगी।

साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं, जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराजसिंह राहंगडाले, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे एवं मुंगवानी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

https://www.patrika.com/seoni-news/after-six-years-1155-teachers-got-good-news-8769689

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button