राजनीतिसिवनी

स्थापना दिवस पर श्रीमती मीना बिसेन ने भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया

Seoni 06 April 2025
सिवनी यशो: – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी परिसर में प्रात: 8:30 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने 46 वें स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वज फहरा कर भारतमाता एवं डां.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित सभी नेताओं कार्यकताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं संगठन को वैभवपूर्ण स्थान तक पहुंचाने में पूर्वजों द्वारा किए गये त्याग और उनके योगदान का स्मरण कर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रगट किया ।

 

श्रीमती बिसेन ने इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और जनसेवा के संकल्प के माध्यम से हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर राष्ट्र सेवा में सभी के योगदान को सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। श्रीमती बिसेन ने कहा कि पार्टी की पवित्र विचारधारा और हमारी सरकारों द्वारा जनकल्याण तथा राष्ट्र के विकास में किये गये उल्लेखनीय कार्यो को जन जन तक पहुँचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकत्र्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है तो इसके पीछे आप जैस निष्ठावान कार्यकत्र्ताओं का परिश्रम है और यह निरंतर जारी रहना चाहिये ।

इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सुदर्शन बाझल,जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, आनंद शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष युवराज रांहगडाले, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!