Tue, 24 Nov 2026 | 08:32:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

कलेक्टर शीतला पटले ने चिकित्सकों को दी सख्त हिदायतें, प्रतिबंधित दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन पर रोक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 06, 2025 12:18 am / Post views : 667

कलेक्टर शीतला पटले ने चिकित्सकों को दी सख्त हिदायतें, प्रतिबंधित दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन पर रोक
शेयर करें:

Seoni  05 October  2025

  सिवनी यशो:-जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्राइवेट एवं शासकीय चिकित्सकों की बैठक ली।

    बैठक में उन्होंने हाल ही में कुछ औषधियों पर लगाए गए प्रतिबंध और भारत सरकार की एडवाइजरी के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि चिकित्सक किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित दवाएं  प्रिस्क्राइब न करें।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के निर्देशों के अनुसार कोल्ड्रिफ सिरप (Coldrif Syrup) और नेस्ट्रो डी.एस. (Nestro D.S.) सस्पेंशन के सेवन से बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव और मृत्यु के प्रकरण सामने आए हैं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए सिवनी जिले में इन दवाओं के विक्रय, भंडारण और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के परामर्श (Advisory) के अनुसार —

दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को खांसी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए,

और पाँच वर्ष तक के बच्चों में भी इनका उपयोग केवल चिकित्सकीय सलाह के बाद ही किया जाए।

 मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि -

बच्चों में अधिकांश खांसी-जुकाम की बीमारियाँ स्वयं ठीक हो जाती हैं और

हर स्थिति में दवा देना आवश्यक नहीं होता।

  कलेक्टर ने कहा कि उपचार के लिए पहले गैर-औषधीय उपायों —

जैसे पर्याप्त जल सेवन, आराम और सहायक देखभाल —

को प्राथमिकता दी जाए।

 उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक दवा उपयोग से बचें।

श्रीमती पटले ने यह भी कहा कि चिकित्सक स्वयं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा —
"परिजन अपने घरों में रखी पुरानी या प्रतिबंधित खांसी-जुकाम की दवाओं का बच्चों को उपयोग न करें।

यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

https://www.abplive.com/news/india/maharashtra-kerala-tamilnadu-bans-coldrif-cough-syrup-uttar-pradesh-orders-testing-3023907

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें