सिवनी यशो:- प्रदेश शासन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस (5th June World Environment Day) से लेकर 16 जून गंगा दशहरा तक जल स्रोतों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में ”जल गंगा संवर्धन अभियान” (“Jal Ganga Enhancement Campaign”) चलाया गया।
इसी कड़ी में कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal) के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपलन अधिकारी (Chief Executive Officer) जिला पंचायत सिवनी नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित हुआ। अभियान अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में जनप्रतिनिधियों, आमजनों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्थानीय नदी-नालों, तालाब, झील, कुंआ, कुंड, हैण्डपंप एवं ऐतिहासिक जल संरचनाओं बावड़ी आदि जल स्रोतों की साफ-सफाई कर जीर्णोद्धार के कार्य किये गये तथा नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया।
अभियान के अंतिम दिवस रविवार 16 जून गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर संपूर्ण जिले में जल स्रोतों, घाटों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, आमजनों एवं अधिकारी कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा जनमानस द्वारा जल स्रोतों की पूजन-अर्चन की गई तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम स्थलों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।