सिवनी
ईसीसीई का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
(सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी में आयोजन)
सिवनी यशो :- सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में सिवनी जिले के प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन कार्य करने वाले आचार्य दीदियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ । प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में बालाघाट ग्राम भारती की अध्यक्ष शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किरनापुर की प्राचार्य डॉक्टर सुनीता जैन ने क्रिया आधारित शिक्षण के द्वारा किस प्रकार छोटे-छोटे भैया बहनों को सिखाया जाना चाहिए इसका बड़ा अद्भुत प्रशिक्षण आचार्य परिवार को प्रदान किया ।
इस अवसर पर विद्या भारती के प्रांत सह सचिव नितिन चौधरी, जिला सचिव विनीत अग्रवाल, विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक साहू , ग्राम भारती के जिला सचिव दुर्गा शंकर श्रीवास्तव ,ग्राम भारती जिला समन्वयक राजेंद्र जैन,विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपरोक्त प्रशिक्षण वर्ग में सिवनी जिले के ग्राम भारती एवं नगरी विद्यालयों के लगभग 200 आचार्य दीदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।





