सिवनी

पेसा अधिनियम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

सिवनी यशो:- विगत दिवस पेसा अधिनियम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंत्रणा परिषद के सदस्य श्री कालू सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सिवनी के सभाकक्ष में किया गया।
      बैठक में डॉ. श्याम सिंह कुमरे पूर्व आई ए एस, समाजसेवी महेश कोल एवं नाथूराम धुर्वे सहित जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की  उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त पेसा जनपद क्षेत्रों से पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष, समाज सेवी, पेसा बीसी, पेसा मोबेलाइजरों ने भी कार्यशाला में भाग लिया। पेसा डी सी द्वारा कार्यशाला का संचालन एवं पेसा क्रियान्वयन की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेसा अधिनियम द्वारा पंचायतों एवं पेसा ग्रामसभाओं को मिले अधिकारों के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कालू सिंह ने जमीनी स्तर पर पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर अपना मार्गदर्शन प्रदान किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित क्षेत्रों में शासन के सभी  योजनाओं का लाभ एवं अधिनियम को लेकर जागरूकता लाने के निर्देश सभी मोबेलाईजरों को दिए गए। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!