क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कार और मैजिक की टक्कर में तीन की मौत एक गंभीर

सिवनी यशो:- सिवनी की एक बिना नंबर की कार का बुधवार को शाम के समय एक्सिटेंड छिंदवाड़ा में हो गया है जिसमें तीन व्यक्तियों की मोत हो गयी एवं एक गंभीर रूप से घायल है जिसे उपाचार के लिये नागपुर रेफर किया गया है ।
जानकारी के अनुसार कुंडीपूरा थाना क्षेत्र के सिवनी रोड पर बुधवार शाम चार बजे मैजिक एवं कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नागपुर रेफर कर दिया गया है। घटना शाम 4.30 बजे के आसपास हुई। बुधवार को हुये हादसे की जानकारी एक की मौत की फोन पर दी गयी थी परंतु दुर्घटना इतनी जबरदस्त की थी तीनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर मौत हो गयी । बताया जाता है कार एक मैजिक की टक्कर से चकनाचूर हो चुकी थी और कार में सवार तीन व्यक्तियों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया था ।
जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के सिंगोड़ी निवासी सोनू पिता संतोष चन्द्रवंशी(22) बुधवार शाम मैजिक एमपी28 जेड 7286 लेकर सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था। गाड़ी में वह अकेले था। वहीं जिला सिवनी के छपारा निवासी अन्नू यादव सहित उसके तीन साथी बिना नंबर की कार लेकर छिंदवाड़ा से सिवनी जा रहे थे। बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे दोनों वाहन की सिवनी रोड स्थित श्रीजी रिसोर्ट के पास आमने-सामने भिडं़त हो गई। हादसे में मैजिक का चालक सोनू एवं कार में सवार सिवनी के छपारा निवासी अन्नू यादव पिता राम यादव(35), चौरई के कपूर्दा के माचीवाड़ा निवासी मोहनलाल सनोडिया पिता सहेस सनोडिया(36) की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीसरे व्यक्ति सिवनी जिले के खैरी निवासी मुकेश सनोडिया पिता संतोष सनोडिया(25) बुरी तरह जख्मी हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि बुधवार को दिन भर बारिश होने मौसम में ठंडक थी सिवनी से छिंदवाड़ा जा रही मैजिक की रफ्तार बहुत अधिक थी वहीं छिंदवाड़ा से सिवनी आ रहे कार की रफ्तार भी तेज होने से अनियंत्रित हो गयी और मैजिक से टकरा गयी । टक्कर इतनी अधिक जोरदार थी कि कार के दोनों हिस्से एक हो गये और कार में सवार सभी बुरी तरह दब गये और सभी को निकाल पाना मुश्किल था। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर बचाव कार्य प्रारंभ किया। दोनों दरवाजे किसी तरह तोड़े गए। तब जाकर शव निकाले जा सके। इस दौरान कुछ देर के लिए सडक़ पर जाम भी लगा रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button